4 बच्चों को साथ ले कुएं में कूद गई मां, 70 फीट की गहराई में एक की ही बच पाई जान

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में विसावदर जिले के एक गांव में महिला अपने चार बच्चों को साथ ले आत्महत्या करने कुएं में कूद गई। पहले उसने दो बेटियों और दो बेटों को धकेला, फिर खुद भी छलांग लगा दी। आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने उन्हें बचाने का प्रयास किया।पुलिस और एंबुलेंस का दस्ता मौके पर पहुंचा। हालांकि, कुएं के काफी गहरा होने की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। पांचों में से एक बच्चे की जान ही बच पाई।

Gujarat: Woman ‘jumps into well’ with four kids, One saved

घटना विसावदर जिले के जेतलवड़ गांव की है। यहां जीवुबेन कालुभाई विरम नामक महिला अपनी दो बेटियां हेत्वि, जहान्वी और दो बेटे करण एवं राजू के साथ कुएं में कूद गई। सबको बचाने के लिए स्थानिक तैराक भी बुलवा लिए गए। मगर, जीवुबेन, जहान्वी, हेत्वि और करण को बचाया नहीं जा सका। केवल 7 वर्षीय राजू ही बचाया जा सका। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

Gujarat: Woman ‘jumps into well’ with four kids, One saved

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि जेतलवड से लालपुर के रास्ते मे आए 70 फीट गहरे कुएं में माता ने पहले अपने चारों बच्चों को फेंका और बाद में खुद भी कूद गई। आत्महत्या के पीछे की वजह गृहक्लेश बताया जा रहा है। जूनागढ़ एस. पी. सौरभसिंह का कहना है कि बचाए गए बच्चे के होश में आने के बाद ही सारी घटना का खुलासा हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+