गुजराती व्यापारी पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 4 शरीर में घुसीं, मौत
सूरत। गुजरात में महुवा के आंगलधरा गांव में वे-ब्रिज चलाते एक व्यापारी की हत्या कर दी गई।अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की। बंदूक से निकलीं चार गोलियां व्यापारी के शरीर को भेदते हुए निकल गईं। मौके पर ही व्यापारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, पाया कि किसी व्यक्ति ने एक के बाद एक 6 गोलियां चलाई थीं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यापारी की पहचान संजयसिंह दिलीपसिंह देसाई के तौर पर हुई है। हालांकि, हत्यारे का कोई पता नहीं है। जांच-पड़ताल के बाद ही ये कन्फर्म होगा कि हत्या किसने की। बताया जा रहा है कि संजयसिंह अपने ऑफिस में थे, तभी अचानक अनजान शख्स कुछ लोगों के साथ वहां आ धमका। उसने कई गोलियां चलाईं, जिनमें से 4 गोलियां संजयसिंह दिलीपसिंह देसाई के शरीर में घुस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्यारा गोलियां चलाकर वहां फरार हो गया।
सिपाहियों ने यह भी बताया कि आंगलधरा गांव में सर्वे नंबर-328 की जमीन मृतक संजयसिंह और उसकी दो बहनें ज्योति और हेमलता के नाम पर है। इसी जमीन पर संजयसिंह अपना वे-ब्रिज चला रहा था। जमीन को लेकर उसका पिता दिलीपसिंह, बहनोई अनिलसिंह और हेमंतसिंह के साथ झगड़ा चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications