पास से गुजर रहे मामा ने डैम किनारे देखा कपड़े तो पड़े हैं लेकिन बच्चे नहीं हैं, थोड़ी देर बाद लाशें मिलीं

Gujarat News, राजकोट। यहां हरिपर पाल स्थित न्यारी के चेक डेम में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के कपड़े किनारे पर देखे जाने के बाद उनके मामा तीनों को ढूंढने के लिए डैम में कूदे। हालांकि, तीनों के मृतदेह ही हाथ लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतदेहों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

Gujarat: Three children drowned in water, dies

जानकारी के अनुसार, लोधिका के पाल गांव में दिलीपभाई वसोया के खेतों में कुआं खोदने का काम चल रहा था। राजस्थान का एक परिवार पिछले तीन दिनों से इस काम में लगा था। बीते रोज इस नायक परिवार के लोग दोपहर का खाना खाकर काम में जुटे थे। इसी दौरान उनके बच्चे 10 वर्षीय मंगा वणझरा उसका छोटा भाई 8 वर्षीय नारण समेत उनके मामा का लड़का 8 वर्षीय प्रवीण नायक पास में स्थित चेकडैम में नहाने चले गए।

कुछ देर बाद मंगा-नारण के मामा किसी काम की वजह से चेकडैम के पास से गुजर रहे थे। तभी डैम के किनारे बच्चो के कपड़े देखे, लेकिन बच्चे दिखाई नही देने पर उनके डूबने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने अन्य परिजनों को बुलाया। चेकडैम में कूदकर बच्चों को ढूंढना शुरु किया। हालांकि, दो सगे भाइयों समेत तीनों ही बच्चे मृत अवस्था में हाथ लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+