सिर पर चढ़ गया 40 लाख का कर्जा तो किया 20 लाख की लूट का नाटक, लेकिन कुछ ही घंटों में..
राजकोट। गुजरात में केशोद का एक व्यापारी कर्जे में डूब गया था। उसके ऊपर कर्ज बढ़ते-बढ़ते 40 लाख रुपए तक पहुंच गया। ऐसे में उसने अपने भाई से मिलकर 20.50 लाख रुपयों को लूंट का नाटक किया। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटे में दोनों भाइयों के इस ड्रामे का पर्दाफाश कर दिया। पूरी रकम उसी की दुकान से बरामद कर उन दोनों पर पुलिस को गुमराह करने के अलावा कर्ज न चुकाने की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को हरेशभाई मोहनलाल मखेचा और उसके भाई निलेशभाई ने 20.50 लाख की लूंट होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह मुंगफली के रुपये 20.50 लाख चुकाने के लिए जा रहे थे। तभी घंसारी रॉड पर कुछ लुटेरे आंखों में मिर्ची डालकर रुपये लेकर फरार हो गए। उनकी ऐसी शिकायत के चलते नाकाबंदी कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। जिसमें ऐसी कोई घटना घटने के सबूत नहीं मिले।

जिसके चलते पुलिस ने दोनों भाइयों की कड़ी पूछताछ की। जिसमें दोनों भाई पोपट की तरह बोल पड़े और दोनों ने बताया कि, उन पर 40 लाख रुपये का कर्जा चढ़ गया था। कर्जदार अपने रुपये वसूल करने के लिए काफी दबाव बनाने लगे थे। जिसके चलते दोनों भाइयों ने 20.50 लाख दुकान में ही रखकर लूंट का नाटक रचाया था। दुकान की तलाशी लेने पर वहां से 20.54 लाख रुपये भी मिल गए।












Click it and Unblock the Notifications