गुजरात: गांवों में घुसकर बच्चियों को निशाना बना रहा तेंदुआ, इस बार 7 साल की मासूम पर झपटा

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में एक तेंदुए ने फिर विसावदर में इंसानों की बस्ती में दस्तक दे दी। तेंदुए ने यहां घर के पास खेल रही 7 साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। तेंदुआ उसे मुंह में दबाकर ले जाने की फिराक में था कि बच्ची की मां चिल्ला पड़ी। मां का शोर सुनकर पड़ोसी उधर दौड़ पड़े, फिर हड़बड़ाया तेंदुआ वहां से भाग छूटा।

Rajkot, Junagadh, Leopard attack child, leopard attack, Rajkot News, Gujarat, Leopard, panther, जूनागढ़, राजकोट, तेंदुए का हमला, गुजरात, तेंदुआ, बच्चे को ले गया तेंदुआ

विसावदर में फिर एक बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला
यह घटना जेतलवड़ गांव की है। तेंदुए ने सुष्मिता मकवाणा नाम की 7 साल की बच्ची पर हमला किया। इससे पहले कालवाड़ गांव में भी एक बच्ची को तेंदुए ने निशाना बनाया था। उस बच्ची का नाम तरुणी था। गांववालों ने तेंदुए के बारे में वनविभाग अधिकारियों से शिकायत कर उसे पकड़वाने की गुहार लगाई है। वहीं, वनतंत्र के आरएफओ तेंदुए को खोज नहीं पा रहे हैं।

Rajkot, Junagadh, Leopard attack child, leopard attack, Rajkot News, Gujarat, Leopard, panther, जूनागढ़, राजकोट, तेंदुए का हमला, गुजरात, तेंदुआ, बच्चे को ले गया तेंदुआ

वनविभाग नहीं कर पा रहा काबू
स्थानीय निवासियों के अनुसार, विसावदर के कालावड़ में ही तेंदुए ने 16 साल की गीताबेन कोली पर भी हमला कर दिया था। वह गंभीर घायल हो गई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gujarat: Leopard attack 7-year-old girl in Junagadh

अब एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आने की वजह से आमजन का वनविभाग कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा भड़​क रहा है। व​नविभाग का कहना है कि मानव बस्ती में पिंजरे लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+