गुजरात में होम्योपैथी कॉलेज का प्रोफेसर सस्पेंड, स्टूडेंट बोली- पीछे से पकड़कर धक्का मारा था
Gujarat crime News, राजकोट। पारुल यूनिवर्सिटी के मान्यता प्राप्त होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया। छात्रा के मुताबिक, प्रोफेसर ने उसकी कमर पकड़कर धक्का मारा था। 'बैड टच' वाले इस प्रोफेसर की पहचान प्रो. भास्कर भट्ट के रूप में हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह में जाएगी और जांच के बाद ही स्पष्ठ होगा कि भट्ट ने छात्रा के साथ क्या किया था। बहरहाल, किसी भी प्रकार का हरेसमेंट नहीं लगता।'

बता दें कि, जिस कॉलेज में छात्रा का हरेसमेंट किए जाने का मामला सामने आया है, वह राजकोट के गोंडल रोड पर स्थित है। सुबह जैसे ही छात्रा के साथी स्टूडेंट्स को भनक लगी, वे हंगामे पर उतारू हो गए। बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। तनाव बढ़ता देख कॉलेज के मैनेजमेंट ने आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड किए जाने की बात कही। तब जाकर हंगामा रुका। वहीं, आरोपी प्रोफेसर भट्ट ने कहा कि छात्रा की कही गई सभी बातें झूठी हैं।'
आरोपी प्रोफेसर भट्ट के मुताबिक, मैं बहुत पहले से इस कॉलेज से जुड़ा हूं। ट्रस्ट से मुझे डिसिप्लेन का पालन कराने की जिम्मेदारी मिली, जिसका में निर्वाहन करा रहा था। उसी के तहत मैंने एक छात्रा को डांटा, मगर वह छेड़खानी के गलत आरोप लगा रही है। अगर मेरे खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है, तो मैं पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।''
वहीं भट्ट के स्टेटमेंट के बाद जांच में जुटे सिपाहियों ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ बातचीत कर रही है। तभी वह प्रोफेसर उन्हें लेक्चर के लिए कहने आते हैं। वहां से गुजरते वक्त प्रोफेसर का हाथ छात्रा को टच करता है। मगर, प्रोफेसर ने ऐसा छेड़खानी के लिए किया, ये तो फुटेज देखकर नहीं लग रहा है। फिर भी हम आगे की जांच में जुटे हैं। पीआई गढ़वी ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत सुनी गईं। हरेसमेंट किए जाने के आरोप स्पष्ठ नहीं हुए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications