फसल बर्बाद हुई तो गुजरात में किसान ने जहर खाकर दी जान, बिलखती रह गईं 6 संतानें

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के जसदन में फसल बर्बाद होने के चलते एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। किसान की उम्र 48 साल थी, उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। उसके पीछे छह संतानें बिलखती रह गईं। वहीं, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। घटना जसदन के गोखलाना रोड पर रामेश्वर नगर की है।

Gujarat farmer hangs self in Rajkot due to crop loss

यहां किसान गोकलभाई लाखाभाई नागच की फसल कम बारिश होने की वजह से बर्बाद हो गई थी। इससे किसान सदमे में चला गया। बीते रोज उसने ज़हरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पत्नी शांतुबेन के मुताबिक, कर्ज बढ़ने की चिंता में उन्होंने जहरीली दवाई खाकर अपने जीवन का अंत किया है।

Gujarat farmer hangs self in Rajkot due to crop loss

इस मौत के पीछे सरकारी लापरवाही सामने आई है। यहां जसदन से भाजपा के कुंवरजी बावलिया भारी बहुमत से चुनाव जीते थे तो किसानों की मदद का वादा किया था। मगर, किया कुछ नहीं। ऐसे में इस किसान ने जान देना ही बेहतर समझा। किसान की मौत के बाद सियासी गलियारों में बहस शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+