तेज रफ्तार कार का टायर फटा, रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी, 5 युवकों में से एक की ही बच पाई जान

Gujarat News, वडोदरा। गुजरात में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे स्थित फतेपरा के पास तेज गति से जा रही एक कार का टायर फट गया। जिसकी वजह से वह रेलिंग तोड़कर 20 फीट से ज्यादा गहरे नाले में जा गिरी। नाले में गिरने से कार के परखच्चे निकल गए। उसमें सवार 5 सवारियों की जान पर बन आई। पांच में से महज एक ही ही जान बच पाई, हालांकि गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया।

four men dead in car accident, one injured

संवाददाता के अनुसार, महाराष्ट्र पार्सिंग एक स्विफ्ट डिजायर कार में पांच युवक सवार थे। वे सभी मुंबई से राजस्थान की ओर जा रहे थे। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे स्थित फतेपरा के पास उनकी कार का अचानक टायर फट गया। जिससे ड्राईवर ने नियंत्रण खो दिया और वह कार नाले में जा गिरी। हादसे के बाद वहां इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को खबर दी।

four men dead in car accident, one injured

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, एक घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया। युवकों की पहचान के लिए उनके परिजनों को फोन किया गया, तब पांच में से चार युवकों के नाम पता चले। इन युवकों में ईश्वर, बलवंत नाई, नारायण पुरोहित और हरजीवन शामिल थे। पुलिस का कहना है कि वह हादसे के जांच में जुटी हुई है। साथ ही घायल शख्स से भी बातचीत की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+