युवक से पीछा छुड़ाने पिता ने बेटी को भेजा हॉस्टल, वह फिर भी नहीं माना तो चाकू घोंपकर दी मौत
Gujarat News In Hindi, राजकोट। एक मनचले लड़के की वजह से दो परिवारों के बीच रंजिश छिड़ गई। पड़ोस में उस लड़के ने पड़ोसी की बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। ऐसा करते देख बेटी के पिता ने उसे कई बार चेताया और दूर रहने को कहा। मगर, वह नहीं माना। जिसके बाद पिता ने अपनी बेटी को शहर से बाहर हॉस्टल भेज दिया। वह लड़का फिर भी नहीं रुका और घर आकर उस युवकी को हॉस्टल से उठाने की धमकी देने लगा।
होली की रात भी वह दोस्त की बाइक लेकर पड़ोसी के घर हुड़दंग मचाने पहुंच गया। जिसके बाद वहां झगड़ा शुरू हो गया। गुस्साए बेटी के पिता ने तभी छुरा निकाला और एक के बाद एक कर 8 बार उस लड़के में घोंपा। घायल होने पर वह लड़का चीखने चिल्लाने लगा और फिर कुछ ही देर में उसका दम टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

बहुत मना करने पर भी बाज नहीं आ रहा था युवक
घटना गुजरात के राजकोट की है, जहां पेंडा का सागर पार्थराजसिंह उर्फ गटीया पर पुनितनगर के रहने वाले धर्मेन्द्रसिंह झाला की बेटी को परेशान करते रहने के आरोप थे। इसी के चलते विगत 31 दिसम्बर को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था।

उससे निजात दिलाने के लिए पिता ने बेटी को शहर से दूर भेजा
धर्मेन्द्रसिंह के मुताबिक, ''गटीया बाइक पर आता था और बेटी के पीछे पड़ जाता था। उसे समझाया गया, मगर वह नहीं मानता था। काफी समय से वह परेशान कर रहा था, उससे छुटकारा दिलाने के लिए बेटी को शहर से बाहर हॉस्टल में पढ़ने भेज दिया गया। मगर वह (गटीया) फिर भी नहीं माना और शराब पीकर घर आ जाता था। वह बेटी को होस्टेल से उठाने की धमकी भी देता था। होली की रात भी वह अपने दोस्त की बाइक लेकर हुड़दंग मचाने आ गया।''

वह फिर हुड़दंग मचाने घर आ पहुंचा तो छुरे से मर्डर कर दिया
गटीया के उस युवती के घर पहुंचने पर वहां झगड़ा होने लगा। गटिया ने उस युवती के घरवालों के लिए धमकी दीं कि वह उसे हॉस्टल से उठवा लेगा। जिसके बाद धर्मेन्द्रसिंह आग-बबूला हो उठे। उन्होंने छुरे से गटीया का मर्डर कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, गटीया के परिजनों के अनुसार, इस मामले में कुछ और लोगों ने धर्मेन्द्रसिंह की मदद की थी। अब पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। त्यौहार के दिन हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
पढ़ें: मां से रूठकर भागी मुस्लिम युवती अंजान परिवार के हाथ लगी, 3 युवकों को बुलाया तो पैरों तले जमीन खिसकी












Click it and Unblock the Notifications