लव अफेयर में दलित को पिलाया टॉयलेट का पानी, लात मारकर कहलवाया- यही मेरी औकात है
मोडासा। गुजरात में मोडासा के वडाली के रहने वाले एक दलित का किसी अन्य जाति की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक वहां कुछ लोगों को लग गई। उन लोगों ने दलित को पीटा। उसे टॉयलेट का पानी पिलाया। उसके बाद भी नहीं रुके, उसे लातें मारीं। फिर उससे कहलवाया- यही मेरी औकात है।' इस मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

उस वीडियो में सुना जा सकता है कि दलित को खूब गालियां दी गईं। उसे जातिसूचक अभद्र शब्द कहे गए। संवाददाता के अनुसार वह दलित वडाली का निवासी है। वह आर. ओ. प्लांट रिपेयरिंग का काम करता था। कुछ लोग उसे अगवा कर एक निर्जन जगह ले गए। जहां उसे अर्धनग्न कर पीटा गया। जबर्दस्ती टॉयलेट का गंदा पानी भी पिलाया गया।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग उक्त युवक के सिर पर गंदा पानी डालते हुए उससे जबर्दस्ती गुनाह कबूल करवा रहे हैं। युवक भी उनके कहेनुसार बोलता है कि, अब वह किसी युवती से जबर्दस्ती नहीं करेगा। साथ ही एक युवती को परेशान किया होने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications