दोस्तों के FB अकाउंट हैक कर पैसे उड़ा लेता था 'जीनियस', 50 को चपत लगाई, आखिर में..
Gujarat News, राजकोट। वह सिर्फ नाम से ही जीनियस नहीं था, बल्कि उसने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल दूसरों से हटकर किया। उसका सपना था फेसबुक के जरिए पैसे कमाने का। उसने फेसबुक पर दोस्तों के अकाउंट से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। वह अकाउंट्स हैक करने लगा और फिर पैसे मांगने लगा। शहरभर के करीब 50 लोगों को उसने शिकार बनाया। हालांकि, लोगों ने उसकी शिकायत की तो साइबर सेल ने उसे धर दबोचा।

इस जीनियस का पूरा नाम है जीनियस पटेल, जो कि 19 साल का है। साइबर सेल ने उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कुबूला है कि वह 50 अकाउंट्स हैक कर चुका था। 13 हजार रुपए की चपत लगने के बाद दो व्यापारियों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एक शिकायत शहर के लक्ष्मीवाड़ी रॉड पर डेयरी चलाने वाले धवल नसित ने की। जिसके मुताबिक, 10 मार्च को उसके मित्र आशिष राणपरा ने फोन किया और कहा कि मैसेंजर में किए मैसेज के अनुसार, 8500 रुपये तुम्हारे खाते में पे-टीएम मार्फत ट्रांसफर किए हैं। यह सुनकर धवल ने कहा कि उसने रुपए नहीं मंगाए थे। दोनों मित्र मिले और मैसेंजर चैक किया तो फेसबुक एकाउंट हैक होने की हकीकत सामने आई।
इसी प्रकार अन्य एक व्यापारी रुतुल ठुंमर का भी फेसबुक हैक कर उसके संबंधी केविन मोलिया के पास से 5000 रुपये की चपत होने की शिकायत पुलिस को मिली। दोनों मामलों में साइबर क्राइम सेल के एसीपी जे. एस. गेडम व निरीक्षक वी. के. गढ़वी सहित टीम ने जांच शुरू की और हैकर जीनियस पटेल को गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications