गुजरात-महाराष्ट्र के एटीएम यूजर्स में इस शख्स ने मचाई खलबली, शिकार के साथ बदलता रहा शहर
Gujarat News, राजकोट। एटीएम में आते ग्राहकों के एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाला एक शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस शातिर ने गुजरात-महाराष्ट्र के कई शहरों में लोगों को निशाना बनाया और लाखों की चपत लगा दी। पुलिस ने उससे 20 एटीएम कार्ड और स्विफ्ट कार समेत 6 लाख से ज्यादा का सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, धीरजकुमार मोहनलाल पंचाल नामक शख्स दिनभर अलग-अलग एटीएम सेंटर्स के पास जा खड़ा होता था। वहां जो लोग एटीएम का उपयोग नहीं जानते थे या फिर कोई खामी आ जाती थी तो वह लोगों को मदद करने का दिखावा करता था। उसी वक़्त उसका पिन नंबर जानकर कार्ड बदलकर अपना शिकार बनाता था। ऐसे ही कर करके वह बाद में दूसरे शहर में जाकर नया शिकार ढूंढता था।

पूछताछ में उसने गुजरात में 90 और महाराष्ट्र में 110 लोगों को शिकार बनाए जाने की बात कुबूली है। उसने बताया है कि वह राजकोट, पालनपुर, सूरत, अहमदाबाद और महाराष्ट्र में दर्ज हुए 10 से ज्यादा गुनाहों में शामिल रहा। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल द्वारा क्राइम ब्रांच पीआई एच. एम. गढ़वी, पीएसआई बी. टी. गोहिल समेत पूरी टीम को रुपये 15,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications