क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बहन ने गुजरात के लोकडायरा में बरसाए रुपए, वीडियो वायरल
Gujarat News in Hindi, राजकोट। क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बहन नैनाबा द्वारा गुजरात में एक नृत्य कार्यक्रम में रुपयों की बरसात कर दी गई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह रुपए बरसाती हुई दिख रही हैं। कुछ ही माह पहले उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी, जिसके बाद वह रैयारोड क्षेत्र में पैसे बरसाती हुई नजर आईं।

जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को शहर के रैयारोड क्षेत्र में रजवाड़ी फैमिली क्लब द्वारा 13 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। जिसके तहत बीते कल ब्रिजराज दान गढ़वी द्वारा लोक संगीत का एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शहर की कई जानी-मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बहन नैनाबा भी न सिर्फ इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं, बल्कि सौराष्ट्र की परंपरा के अनुसार, कलाकारों पर रुपये बरसाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। बताया जा रहा है कि वायरल हुआ वीडियो इसी कार्यक्रम का है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रिजराजदान गढ़वी द्वारा मढवाली आशापुरा का गीत गाते ही नैनाबा भी नोट फेंक रही हैं। बहुत से लोगों ने इसी तरह रुपए चढ़ाए। यहां आशापुरा माँ क्षत्रियों की आराध्य देवी मानी जाती हैं।
पढ़ें: रविन्द्र जडेजा की बहन नैनाबा ने ली राजनीति में एंट्री, पत्नी भी जुड़ गईं भाजपा से, जानिए अभी












Click it and Unblock the Notifications