रविन्द्र जडेजा की बहन नैनाबा ने ली राजनीति में एंट्री, बीवी भी हैं जुड़ी हुई हैं इस दल से

Gujarat News, राजकोट। इंडियन क्रिकेट टीम में ऑल राउंडर माने जाने वाले रविन्द्र जडेजा की बहन भी सियासत में आ उतरी हैं। उनकी बहन नैनाबा ने गुजरात में नेशनल वुमन्स पार्टी ज्वॉइन की है। नेशनल वुमन्स पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान यानी पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाने की घोषणा की है।

Cricketer Ravindra Jadejas sister Nainaba enters political arena at gujarat

कहां से लड़ेंगी चुनाव? तो ये बोलीं जडेजा की बहन
पार्टी की अध्यक्ष डॉ. श्वेता शेट्टी के मुताबिक, 'देश में उनका दल महिला अधिकारों के लिए गठित किया गया है, जिसमें ख्यात क्रिकेटर जडेजा (Indian cricketer Ravindra Jadeja) की बहन अपना अहम योगदान देंगी।' बता दें कि नैनाबा जडेजा की दोनों बड़ी बहनों में बड़ी हैं। वे पहले अपने गृहनगर गुजरात के जामनगर के सरकारी गुरू गोविन्द सिंह में बतौर नर्स काम कर चुकी हैं और अब क्रिकेट के थीम पर राजकोट में बने अपने पारिवारिक रेस्त्रां जड्डूस का कामकाज देखती हैं। हालांकि, वे चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसकी घोषणा नहीं हुई है। पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा कि कौन जानता है कि आगे क्या होगा।

Cricketer Ravindra Jadejas sister Nainaba enters political arena at gujarat

रविन्द्र की पत्नी रीवाबा भी आईं पॉल्टिक्स में
जडेजा की बहन से पहले उनकी पत्नी रीवाबा भी सियासत में आ चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर माह में उन्होंने राजपूत करणी सेना के गुजरात अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। अब जाडेजा की बहन नैनाबा नेशनल वुमन्स पार्टी के जुड़ने पर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। नैनाबा के मुताबिक, परिवार की सहमति के बाद ही वह इस पार्टी से जुड़ी हैं। उनका कहना है कि पार्टी के माध्यम से महिलाओं के प्रश्नों और उनकी तमाम जरूरतों के लिए काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+