दर्शन करने निकले परिवार पर टूटा कहर, टैंपो से सरिया उनके 2 बच्चों के सिर में घुसे, दर्दनाक मौत

Gujarat Crime News in Hindi, राजकोट। गुजरात में गोंडल के सरधार गांव के पास एक बाइक और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोघरावदर माताजी के दर्शन करने निकले परिवार पर कहर टूटा। एक ही परिवार के 2 मासूमों के सिर में लोहे के ​सरिए घुस गए, मां-बाप के सामने ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे नाबालिग थे।

bike accident in gujarat today

जानकारी के अनुसार, गोंडल के गुलाबनगर क्षेत्र में रहने वाले अशोक मिठापरा अपनी बाइक पर पत्नी रसीलाबेन, दो बेटों विशाल (7 वर्षीय), समीर (5 वर्षीय) के साथ घर से चले थे। सरधार गांव पहुंचते ही उनके सामने लोहे के सरियों भरा एक छकड़ो रिक्शा आ गया। बाइक पर सवार अशोकभाई कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लोहे के सरिए बाइक में आगे बैठे दोनों भाइयों के सिर में घुस गए। वहीं, अशोकभाई और रसीलाबेन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

हादसे के वजह से दोनों बच्चे (विशाल और समीर) पलभर में लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, लोहे की सरिया भरकर ले जा रहे रिक्शे का चालक वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने अशोकभाई और उनकी पत्नी को अस्पताल भेजकर पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस रिक्शा चालक को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+