शादीशुदा बहन की हत्या कर रातभर लाश के पास बैठा रहा भाई, चौंकाने वाली वजह बताई

राजकोट। गुजरात में राजकोट के पाल गांव में एक भाई ने अपनी बहन का मर्डर कर दिया। चचिया ससुर से प्रेम संबंधों की आहट मिलने पर बहन को भाई ने गला दबाकर मारा। फिर, रातभर लाश के पास बैठा रहा। सुबह पता चला कि दोनों भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था। बहन के अवैध संबंध से भाई खफा था। उसने बहन को समझाने का भी प्रयास किया था। हालांकि, बहन नहीं मानी तो गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

चचिया ससुर से नाजायज संबंधों की जीजा ने दी खबर

चचिया ससुर से नाजायज संबंधों की जीजा ने दी खबर

बहन की हत्या करने वाले शख्स की पहचान विजय मकवाणा के तौर पर हुई। उसकी बहन की शादी कोटड़ासांगानी के मोटा मांडवा के परमार परिवार में हुई थी। वह भीम अगियारस करने अपने मायके आई थी। जहां विजय ने उसे मार दिया। पुलिस से पूछताछ में विजय के दामाद दीपक ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी के चाचा अजय परमार से नाजायज संबंध थे। मैंने पत्नी के परिजनों को इस बारे में शिकायत की थी। जिसके चलते विजय ने अपनी बहन को समझाने का प्रयास किया और रात को दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में विजय ने उसे मार डाला।

कहा- मैं उसे बार-बार समझाता था

कहा- मैं उसे बार-बार समझाता था

हत्यारोपी भाई विजय ने कहा, ''वह बार-बार पति से झगड़ा कर मायके आती थी। चार साल पहले हमने उसकी शादी दीपक से कराई थी। तब से वह बार-बार किसी न किसी बहाने झगड़ा कर मायके आती रहती थी। मैं उसे हर एकबार समझाने के प्रयास करता था और अपना घर संभालकर बैठने की सलाह देता था। लेकिन वह बातों को इग्नोर कर देती थी। अवैध संबंध का पता चलने पर मुझे यह कदम उठाना पड़ा।''

पुलिस आने तक नहीं गया मरी हुई बहन को छोड़कर

पुलिस आने तक नहीं गया मरी हुई बहन को छोड़कर

संवाददाता के अनुसार, रसोई में भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था। जहां उसका गला दबा दिया था। वहां से भागने के बजाय रातभर उसकी लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह माता और भाभी ने ये देखा वे दंग रह गए। बाद में परिजनों ने गांव के सरपंच को खबर दी। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। विजय तब भी नहीं भागा। पुलिस ने आते ही विजय को हिरासत में ले लिया और शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+