बहन को मार डालने की धमकी देकर बहनोई करता था नाबालिग से रेप, हिम्मत दिखाई तो 3 साल बाद..

जूनागढ़। गुजरात में बिलखा के एक गांव में बहन को मारने की धमकी देकर बहनोई ने तीन साल तक साली का रेप किया। पीड़िता 18 साल की है, यानी जब वह नाबालिग थी, तभी से दरिंदगी सह रही थी। बीते रोज उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज​ किए और जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित किशोरी के मुताबिक, आरोपी बहनोई भेंसाण के चणाका का रहने वाला है। बहनोई बहन को मार डालने की धमकी देता था।

Brother-in-law physically harassed minor girl for three years

शिकायत में बताया गया कि तीन साल पहले जब वह घर पर अकेली थी, तो उसका बहनोई वहां पहुंच गया। उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जब चाहता, वहां पहुंच जाता था। उसने कई बार खेतों में भी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर कहता था कि तुम्हारी बहन की जान ले लूंगा। पीड़िता उस वक़्त नाबालिग होने के कारण उसका यह अत्याचार सहती रही। हालांकि, बीते रेाज रात को वह बिलखा पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

2 बेटियों के बाप ने 11 साल की किशोरी का किया रेप
गुजरात में ही राजकोट के हुडको चौकड़ी क्षेत्र में दो बेटियों का एक बाप हैवान बन बैठा। उसने एक नाबालिग किशोरी का रेप किया। किशोरी को धमकी दीं कि मेरे पास नहीं आई तो तेरे भाई को मार दूंगा। वह फोन पर किशोरी को धमकाने लगा। किशोरी डर गई। उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी के पिता ने बेटी का मोबाइल चेक किया तो उस दरिंदे की करतूतें पता चलीं। पीड़ित किशोरी ने पिता को बताया कि उसने भाई को जान से मारने की धमकी दी थीं। उसने कई बार बलात्कार किया। डर से मैं किसी को नहीं बता पाई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+