वेलेंटाइन डे: युवती ने मिलने के लिए प्रेमी को बुलाया, भाइयों ने किडनैप करके बेरहमी से पीटा
Gujarat News, राजकोट। दुनियाभर में आज जहां प्रेमियों के बीच वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है, वहीं गुजरात के राजकोट में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई कर दी गई। प्रेमिका के भाइयों ने इंतजार में खड़े प्रेमी का अपहरण किया और उसको बुरी तरह पीटा।

2 साल पहले युवती से थी हुई दोस्ती
जानकारी के अनुसार, शहर के थोराला क्षेत्र में रहने वाले तौफीक सलीमभाई ओड़िया की पिटाई उसकी लवर के भाइयों ने कर डाली। तौफीक खोडियार परा की एक युवती से प्यार करता था। दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले सरकारी अस्पताल में हुई थी। जहां युवती ने तौफीक का इलाज कराया था। दोनों एक-दूजे के करीब आ गए। वेलेंटाइन वीक में उसने उक्त युवती से मिलने इच्छा जताई। जिस पर युवती ने उसे सुबह 8 बजे अपनी ओर बुलाया।

मिलने गया तो उसके भाइयों ने अगवा कर लिया
तौफीक का कहना है कि वह उससे मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचा तो वहां उसके दो भाइयों जयसुख और दीपक ने अपहृत कर लिया। बाद में कालीपाट गांव की एक खान में ले जाकर हॉकी, पाइप से बेरहमी से पीटा। इसके बाद थोराला क्षेत्र में छोड़ गए। दोनों भाइयों ने सात बजे वापस आने की धमकी भी दी। तौफीक के मुताबिक, उसे अंदाजा नहीं था कि जिस युवती से उसे प्यार था, उससे मिलने के बदले में ऐसा हो जाएगा।

9 बजे से 12 बजे तक आफत में फंसा रहा
तौफीक ने अपने साथ हुई मारपीट की पुलिस में कंप्लेंट की है। उसने युवती का नाम शारदा बताया है और कहा है कि दोनों एक-दूजे के 2 साल पहले करीब आए थे। बीते कल शारदा ने उसे बुलाकर इंतजार करने को कहा था। वह उसके लिए उधर गया तो घंटाभर इंतजार किया। जिसके बाद 9 बजे के करीब अचानक शारदा के भाई जयसुख और दीपक वहां आ धमके। वे मुझे पकड़ ले गए और बुरी तरह पीटा। बाद में दोपहर 12 बजे के करीब थोराला क्षेत्र में छोड़ गए और फिर शाम को वापस आने की धमकी भी दी।

इलाके में हो रहे वेलेंटाइन के मौके पर पिटाई के चर्चे
अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मगर, सिपाहियों को लग रहा है कि दो साल के संबंध के बाद आखिरकार युवती द्वारा ऐसा क्यों किया गया? इस सवाल का जवाब युवती से मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल वेलेंटाइन के मौके पर एक प्रेमी के पिटने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं कुछ लोगो में यह चर्चे उठ रहे हैं कि क्या यही प्यार है?'












Click it and Unblock the Notifications