भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था कराटेबाज, निशाना चूका, चली गई निर्दोष युवक की जान

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट सेंट्रल जेल के पास एक निर्दोष युवक की जान ले ली गई। जिस कराटेबाज के छोटे भाई की हत्या हुई थी, उसका बदला लेने की कोशिश में कराटेबाज ने निर्दोष युवक को छुरा घोंप दिया। जबकि, जिसे व्यक्ति मारना चाहता था, वो बचकर वहां से भाग गया।

boy murdered at side of rajkot central jail

जानकारी के अनुसार, पोपटपरा के रहने वाले मनोज वडेचा और उसका चचेरा भाई विपुल वडेचा दोनों एक्टिवा पर सवार हो जेल में मुंदे विपुल के भाई को टिफिन पहुंचाने जा रहे थे। तभी जेल के पास छिपकर बैठा राजेश टेकवानी नामक कराटेबाज चाकू लेकर सामने आया। हालांकि, निशाना चूकने पर चाकू विपुल के बजाए मनोज में जा घुसा। चाकू के वार से मनोज की बॉडी से खून के फव्वारे छूट निकले और इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने फाइलें खंगाली तो पाया कि राजेश टेकवानी नाम का हत्यारोपी कराटे चैंपियन है। पांच महीने पहले उसके छोटे भाई विशाल टेकवानी की हत्या हुई थी और हत्या का आरोप विपुल वडेचा के भाई जीतू पर था। पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

impeccable-boy murdered at side of rajkot central jail

मगर, छोटे भाई विशाल टेकवानी की हत्या की आग में राजेश टेकवानी अभी भी जल रहा था। राजेश टेकवानी ने हत्यारे जीतू के भाई विपुल वडेचा को मारने की ठानी। वह मौके की तलाश में था कि या तो जीतू या फिर विपुल वडेचा कोई उसके हाथों मरे। ऐसे में बीते रोज उसे एक्टिवा पर विपुल वडेचा और उसके साथ एक अनजान युवक जेल की ओर आते दिखे। उसने चाकू लेकर विपुल वडेचा पर हमला किया, लेकिन एक्टिवा की स्पीड तेज थी तो चाकू उस अनजान युवक में लगा। वह अनजान युवक विपुल वडेचा का चचेरा या ममेरा भाई था।

boy murdered at side of rajkot central jail

पुलिस ने बताया कि पांच महीने पहले विपुल वडेचा और विशाल टेकवानी के बीच बाईक की टक्कर के बाद झगड़ा हुआ था। जिसमें विशाल ने विपुल को कटर से घायल कर दिया था। जिसके बाद विपुल के भाई जीतु समेत चार लोगों द्वारा विशाल का अपहरण कर मर्डर कर दिया गया था। पुलिस ने जीतु समेत चारों लोगों को जेल में डाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+