3 साल का बच्चा आंटी-आंटी चिल्लाता रहा, फिर भी जेठानी ने देवरानी के बेटे को गला दबाकर मार डाला

राजकोट. गुजरात में एक बच्चे की उसकी ताई ने हत्या कर दी। बच्चा 3 साल का था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी ताई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार, जेठानी-देवरानी के बीच घरेलू विवाद चला आ रहा था। देवरानी के बेटे को लोग जेठानी के बेटे से ज्यादा अच्छा मानते थे और अच्छी तरह से बुलाते थे। इससे जेठानी को जलन होती थी। ऐसे में बीते रोज जब देवरानी अपने तीन साल के बेटे को हमेशा की तरह आंगनवाड़ी छोड़कर गई। उसी दौरान जेठानी ने अकेला पाकर हत्या की।

देवरानी के बेटे से जलती थी ​जेठानी

देवरानी के बेटे से जलती थी ​जेठानी

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान खुशाल के रूप में हुई है। राजकोट में उसके 35 वर्षीय पिता कमलेश डोबरिया की पत्नी यशोदा और उसकी ताई पारुलबेन रहते हैं। पारुलबेन कमलेश डोबरिया के बड़े भाई अल्पेश की पत्नी है। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए जब खुशाल की हत्या के आरोप में पारुलबेन को पकड़ा तो वारदात का खुलासा हो गया।

बच्चा आंटी-आंटी चिल्लाता रहा, किंतु मार ही दिया

बच्चा आंटी-आंटी चिल्लाता रहा, किंतु मार ही दिया

पुलिस की पूछताछ में पारुलबेन ने खुद ही हत्या कर देने की बात कुबूली। उसने बताया कि जब बच्चे का गला दबाया तो वह आंटी-आंटी चिल्लाता रहा, लेकिन उसे मार ही दिया। उधर, खुशाल की मां ने जब आंगनवाड़ी संचालिका को पूछा कि मेरा बेटा कहां है, तो संचालिका ने बताया कि बेटे को तो पारुलबेन ले गई है। तब कमलेश के बड़े भाई अल्पेश और पारुल को पूछा गया। दोनों कहने लगे कि उन्हें नहीं पता कि कुशाल कहां है।

आखिर में ऐसे खुली ताई की पोल

आखिर में ऐसे खुली ताई की पोल

उसके बाद कमलेश डोबरिया और यशोदा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की सख्ती के चलते पारुलबेन कुछ नरम पड़ी। आखिर में वह पुलिस को लेकर उस जग गई, जहां खुशाल का मृतदेह पड़ा था। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी जेठानी पारुल को गिरफ्तार कर लिया। फिर तो पूरे इलाके में यह चर्चे होने लगे कि अपनी ईर्ष्या में जेठानी ने मासूम की जान ले ली। सभी हत्यारी जेठानी को कोसने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+