ये है देश में एकमात्र ऐसा बूथ, जो एक आदमी के वोट के लिए खुलता है और 100% वोटिंग हो जाती है
Gujarat News, राजकोट। क्या आप जानते हैं देश में एक जगह ऐसा मतदान केंद्र भी है जो महज एक शख्स की वोट डलने के लिए खुलता हो? सुनने में भले ही अजीब हो मगर गुजरात के गिर में घने जंगलों के बीच एक बूथ ऐसा ही है। इस बूथ को यहां पर रहने वाले एक मंहत के लिए हर चुनाव में खोला जाता है। हाल ही मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जगह का उल्लेख भी किया था।

मोदी ने बताया कैसे एक वोट के लिए खुलता है बूथ
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में जानकारी देते हुए कहा था कि 25 जनवरी को वोटर्स डे मनता है। देखिए, हमारे देश का चुनाव आयोग इतना अच्छा है कि उसके द्वारा कहीं एक वोट के लिए पूरा बूथ भी खोला जा सकता है। यह जगह है गिर के जंगल में। यहां एक आश्रम के महंत के लिए ऐसा किया जाता है। लोकतंत्र में एक वोट की इतनी कीमत है कि, इसके लिए पूरा बूथ भी खुल जाता है। इसके लिए चुनाव आयोग की प्रशंसा की जानी चाहिए।
यहां है वह बूथ
बता दें कि, गीर-सोमनाथ जिले के उना विधानसभा के मत विस्तार में एक बानेज आश्रम है। गिर के घने जंगल में स्थित इस आश्रम में भरतदास बापू अकेले रहते हैं। चुनाव आयोग द्वारा हर चुनाव के वक़्त यहां एक मतदान बूथ खड़ा किया जाता है और सुबह-सुबह ही अपना वोट डालकर भरतबापू भी अपना फर्ज निभाते है। इस प्रकार पहले पहर में ही इस बूथ में शत प्रतिशत मतदान हो जाता है।

2002 से लग रहा यह बूथ
एक वोट के लिए पूरा बूथ लगने के पीछे की वजह है यहां भरतदास बापू का बीमार रहना। वे बीमार चल रहे हैं और उपचार के लिए राजकोट भी आए। जहां उन्होंने बताया था कि मोदी ने चुनाव आयोग की प्रशंसा की तो इससे वो खुद भी बहुत खुश हैं। चुनाव आयोग द्वारा मेरे वोट के लिए 2002 से मतदान बूथ खड़ा किया जाता है। जिसमें 2 पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों का स्टाफ तैनात होता है। वोट सच में बहुत कीमती है। जो वोट नही देता हो, उसके राशन कार्ड जब्त कर लेने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications