तेंदुए के जिस बच्चे को शेरनी ने अपना बच्चा समझकर पाला, 45 दिनों बाद हार गया वह जिंदगी की जंग
Gujarat News, गिर सोमनाथ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिस वीडियो में एक शेरनी तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाती दिख रही थी, वही बच्चा अब अपनी जिंदगी की जंग हार गया है। 45 दिनों बाद उस बच्चे का शव गिर के जंगलों में पाया गया है।

शेरनी ने दूध पिलाकर की थी तेंदुए के बच्चे की देखभाल
यह वीडियो गुजरात में गिर सोमनाथ से सामने आया था। जंगल के अंदर एक फॉरेस्ट ऑफिसर ने पाया था कि शेरनी तेंदुए के शावक के साथ थी। आमतौर पर शेर और तेंदुओं में दुश्मनी रही है और तेंदुए शेर के इलाकों में नहीं रहते। मगर, ऑफिसर ने देखा था कि तेंदुए के शावक को शेरनी खुद के बच्चे की तरह पाल रही थी। जिसको देखकर वह अचंभित हो गए और उनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही वन-कर्मियों ने उस शेरनी और शावक पर नजर रखनी रखनी शुरू कर दी।

उसकी राह देखकर खड़ी रहती थी, फिर भी नहीं बच पाया
उधर, वीडियो देखकर लोग शेरनी के अनोखे मातृप्रेम को सराह रहे थे, इधर वह शावक करीब 45 दिनों तक शेरनी का दूध पीता रहा। आखिर में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि शावक की मौत से उन्हें धक्का लगा है, क्योंकि शावक तब भी नहीं बच पाया जबकि शेरनी उसका अपने बच्चों की तरह ख्याल रख रही थी।
तेंदुए का शावक शेरनी के शावक से छोटा होने के कारण शेरनी आगे चलती थी और उसको पीछे रखती थी। जब भी तेंदुए का शावक पीछे रह जाता था, शेरनी उसकी राह देखकर खड़ी रहती थी। शेरनी के शावकों ने भी इस तेंदुए के शावक को जैसे अपना भाई मान लिया था और दिनभर सब साथ में खेलते थे। हालांकि, यह साथ ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और तेंदुए के शावक की मौत हो गई है।

तेंदुए का दूध चाहिए था शावक को?
आमतौर पर शेर के जंगल में से वापस आने तक उसके शावकों के जिंदा रहने की संभावना 35-40 प्रतिशत ही मानी जाती है। ऐसे में तेंदुए के इस शावक के बचने की संभावना कम ही मानी जा रही थी। हालांकि, तेंदुए के शावक की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है और वनतंत्र के अधिकारी इसका कारण जानने में लगे हुए हैं।

-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications