दूल्हे ने घोड़ी पर बैठे-बैठे की फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद खोज रही पुलिस

gujarat News, जूनागढ़। सौराष्ट्र में शादी-ब्याह में पटाखे की तरह गन से फायरिंग करना आम बात हो चली है। हालांकि ऐसी फायरिंग गैरकानूनी है और इस प्रकार के फ़ायरिंग की वजह से लोगों की जान जाने के कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। फिर भी शादी की खुशी में लोग ऐसा करते नजर आते हैं। एक ऐसा वीडियो सोशियल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें खुद की शादी में घोड़ी पर सवार दूल्हा फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

rajkot, gujarat, crime, marriage, राजकोट, गुजरात, क्राइम, शादी

केशोद के मढडा गांव में गढ़वी परिवार के बेटे कुलदीप लखुभाई नागाजण भाई की शादी हो रही थी। दूल्हा बैंड-बाजों के साथ मेहमानों को लेकर घोड़ी पर चढ़कर जा रहा था। इसी मौके पर उत्साहित होकर दूल्हे ने घोड़ी पर बैठे-बैठे ही न सिर्फ गन मंगवाई थी बल्कि सरेआम हवा में फायरिंग भी कर दी थी। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि हाल ही में मालिया हाटीना के खोरासा और अमरेली ज़िले में भी शादियों में हुई फायरिंग के कारण मौत होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गुनाह दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।

पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+