मां की डांट पड़ने पर घर से निकली 10वीं की छात्रा का प्रेमी के दोस्तों ने किया रेप, 2 गिरफ्तार

राजकोट. गुजरात में राजकोट के यूनिवर्सिटी रोड क्षेत्र में एक किशोरी को परिजनों ने डांट दिया तो वह घर छोड़कर निकल पड़ी। उसे मदद के बहाने उसके प्रेमी के दोस्तों ने अगवा ​कर लिया। किशोरी को रात में एक सुनसान बिल्डिंग में बंधक बनाया और दुष्कर्म करते रहे। बाद में किसी तरह वह वहां से मुक्त हुई। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने नाबालिग किशोरी से गैंगरेप के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

10th class girl student abducted and raped by the two young men

संवाददाता के अनुसार, पीड़ित किशोरी की उम्र 16 साल है। वह कक्षा 10वीं पढ़ती है। ऐसा बताया जाता है कि उसके साथ उसके प्रेमी के दोस्तों ने ही दुष्कर्म किया। किशोरी का अपनी मां किसी बात को लेकर घर पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रविवार को घर से निकलकर उसने अपने प्रेमी को कॉल किया था। हालांकि, प्रेमी राहुल ने कहा कि वह बाहर गया हुआ है और उसके दोस्त किशोरी को लेने आएंगे। उसी के मुताबिक रिक्शा चालक मफो उर्फ प्रीतम किशोरी को लेने पहुंचा। दिनभर रिक्शा में घुमाने के बाद रात को वह किशोरी को किसी बिल्डिंग में ले गया।

10th class girl student abducted and raped by the two young men

वहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी को हवस का शिकार बनाया। साथ ही दूसरे दोस्त को भी सौंप दिया। दूसरे दिन किशोरी घर लौटी। जहां उसने आपबीती सुनाई। बाद में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं उसका प्रेमी राहुल तो उस कांड में शामिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+