Rajasthan News: जाहिर ने Insta पर लाइव आकर मौत को गले लगाया, वीडियो देख कांप उठी लोगों की रुह

परबतसर पुलिस थाना के ग्राम बिदियाद के मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात दस बजे के करीब एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्‍थान के परबतसर पुलिस थाना इलाके में एक युवक ने जान दे दी। इस दौरान व इंस्‍टाग्राम पर लाइव पर था। लोग उसकी मौत को लाइव देख रहे थे। वीडियो देख जीजा युवक के कमरे में पहुंचे तब उसकी मौत हो चुकी है। आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 Parbatsar Nagaur news

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के नांगल टप्पा निवासी जाहिर (18) पुत्र जसमत मकराना के बिदियाद मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पाउडर फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता था। शुक्रवार रात 10 बजे जाहिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो अपलोड किए। एक में वह दुखी अवस्था में वीडियो बनाता नजर आ रहा था और दूसरे वीडियो में कमरे में छत से झूलता फंदा दिखा रहा था। वीडियो पोस्ट करने के बाद जाहिर इंस्टाग्राम पर लाइव आया और पंखे से बनाए हुए फंदे पर झूलता दिखा।

बिदियाद पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि जाहिर को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करता देख उसका जीजा जमशेद दौड़कर कमरे पर पहुंचा। फैक्ट्री मालिक मुकेश गोयल को घटना के बारे में सूचना दी। दोनों पहुंचे और जाहिर को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। तब उसकी सांसें चल रही थी।

जाहिर को उसका जीजा स्‍थानीय अस्‍पताल लेकर गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मकाराना के सरकारी अस्‍पताल में रैफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान जाहिर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+