लोडेड कट्टे के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, मोबाइल क्लिक की बजाय ट्रिगर दबने से हुई मौत

धौलपुर, 14 मार्च। राजस्थान के धौलपुर जिले में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। धौलपुर के गांव उमरेह में लोडेड कट्टे के साथ सेल्फी लेते समय मोबाइल क्लिक की बजाय ट्रिगर दबने से युवक की मौत हो गई।

rajasthan

मृतक की शिनाख्त गांव उमरेह निवासी 19 वर्षीय सचिन मीणा के रूप में हुई है। सचिन धौलपुर की बाड़ी पंचायत समिति सदस्य बंटी मीणा का छोटा भाई था। पिता किसान हैं। बाड़ी के पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार सुबह सचिन लोडेड कट्टे के साथ मोबाइल में सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसने गलती से मोबाइल कैमरे में क्लिक की बजाय लोडेड कट्टे का ट्रिगर दबा दिया।

गोली सीधे सचिन के सिर में जा धंसी, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से चुपचाप शव लेकर जाने लगे तो सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और फिर बाड़ी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह राजावत कहते हैं कि सेल्फी खींचते दुर्घटनावश ट्रिगर दबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया है। अवैध हथियार को बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+