राजस्थान में ट्रैक्टर से हत्या : बड़े भाई को मारकर छोटे भाई ने पड़ोसियों को फंसाने के लिए यूं रची साजिश
Tractor Viral Video Bharatpur Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर के बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा में जमीन विवाद में छोटे भाई दामोदर सिंह गुर्जर ने बड़े भाई नरपत सिंह गुर्जर को ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया।
Murder in Bayana Bharatpur Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना पुलिस थाना इलाके के गांव अड्डा में आम रास्ते को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या कर दी और फिर पड़ोसियों को फंसाने के मकसद से साजिश भी रच डाली।
बयाना एएसपी ओमप्रकाश किलानिया के अनुसार 25 अक्टूबर की सुबह बहादुर सिंह गुर्जर व अतर सिंह गुर्जर के परिवार के बीच आम रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने की बात पर एक बार से विवाद हो गया था। इस दौरान दामो उर्फ दामोदर गुर्जर ने अपने बड़े भाई निरपत सिंह गुर्जर (30) को ट्रैक्टर से कुचल दिया।

जमीन पर लेटे निरपत सिंह पर दामोदर ने एक नहीं बल्कि आठ बार ट्रैक्टर चढ़ाया और आगे-पीछे करता रहा। कुछ देर बाद निरपत की मौत हो गई। दामोदर ने दूसरे पक्ष को फंसाने के मकसद से अपने ही भाई को ट्रैक्टर से रौंदा था। यही नहीं रुका बल्कि हत्या के बाद भी साजिश रची।
ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर भाई की हत्या करने के बाद दामोदर ने शर्ट बदली और झगड़े में लगी चोट का इलाज करवाने के बहाने सरकारी अस्पताल पहुंच गया था, लेकिन पैंट वहीं पहन रखी थी। सूचना पाकर अस्प्ताल पहुंची पुलिस ने वायरल वीडियो में हुलिया व पैंट देखकर दामोदर को पहचान लिया।
बयाना पुलिस ने ट्रैक्टर से हत्या के मामल में आरोपी छोटे भाई दामोदर को अस्पताल से ही हिरासत में लिया था। घर में छुपाई उसकी शर्ट भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस की पकड़ में आने के बाद दामोदर बोला कि उससे गलती से भाई की हत्या हो गई। उसे पता ही नहीं था कि ट्रैक्टर के नीचे उसका भाई कुचला जा रहा है क्या? वहीं, दामोदर के पिता अतर सिंह ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। तब पुलिस ने रात नौ बजे तक थाने में बैठाए रखा और 15 हजार रुपए लेकर छोड़ा।
अतर सिंह के 15 हजार रुपए लेने के आरोप पर बयाना एसएचओ जयप्रकाश परमार का कहना है कि 15 हजार रुपए छोड़ने के आरोप झूठा है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगी। उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सजा जरूर दिलवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications