राजस्थान के चूरू में टंकी पर चढ़ा युवक, फिल्म अभिनेता संजय दत्त से मिलाने की कर रहा मांग
चूरू।फिल्म स्टार संजय दत्त से मिलने की डिमांड करते हुए राजस्थान के चूरू जिले में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। चूरू के रतनगढ़ तहसील के गांव भानुदा निवासी 21 वर्षीय राकेश शर्मा करीब एक घंटे से भानीधोरा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है।

सूचना पाकर मौके पर एडिशनल एसपी सीताराम माहिच, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, डीएसपी नरेंद्र शर्मा, सीआई महेंद्र कुमार, पालिका ईओ भगवानसिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद है। वहीं, मौके पर रतनगढ़ के वार्ड 25 में लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।
रतनगढ़ पुलिस ने युवक के परिजनों से भी संपर्क साध रही है। गले में रस्सी का फंदा डाले टंकी पर चढ़ा युवक किसी को भी पास नहीं आने दे रहा है। टंकी पर चढ़ने पर खुदकुशी करने की धमकी भी दे रहा है। साथ ही हत्या के एक मुकदमे में बदनामी की वजह से शादी नहीं होने की भी बात कह रहा है। हालांकि पुलिस उससे मोबाइल पर बात करके उसे उतारने का प्रयास भी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications