खुशखबरी : सीकर में इस रास्ते पहुंचेगा यमुना का पानी, आज से सर्वे शुरू
खुशखबरी : सीकर का वर्षों पुराना ख्वाब अब होगा, पाटन-नीमकाथाना होते हुए पहुंचेगा यमुना का पानी
सीकर। यमुना का पानी राजस्थान के सीकर पहुंचने का वर्षों पुराना ख्वाब जल्द पूरा होने वाला है। इस दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। यमुना का पानी सीकर जिले तक पहुंचाने के लिए सोमवार से सर्वे का श्रीगणेश हो गया है। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो हरियाणा के नारनौल से सीकर जिले के पाटन और नीमकाथाना के रास्ते यमुना का पानी पहुंचेगा।

लंबे समय से कर रहा हूं प्रयास-सीकर सांसद
सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि सीकर जिले के लोगों को पीने के लिए यमुना का पानी मुहैया करवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। अब सोमवार से हरियाणा के नारनौल में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम ने ग्राउंड लेवल के सर्वे का काम शुरू किया है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे का कार्य होगा। सर्वे जल्द पूरा करवाने का प्रयास रहेगा।

नारनौल के महेन्द्रगढ़ चौराहा से सर्वे शुरू
सीकर सांसद के मुताबिक नारनौल का सर्वे पूरा होने के बाद टीम सीकर पहुंचेगी और यहां समुद्र तल को आधार मानकर ग्राउंड क्रट्रोल प्वाइंटस को जोड़ा जाएगा। नारनौल में महेन्द्रगढ़ चौराहा (महावीर चौक) के पास ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट है जबकि सीकर जिले में नीमकाथाना उपंखड के पाटन के पुराने किले के पास और नीमकाथाना में संतोषी माता मंदिर के पास ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट है। रींगस में डाक बंगले के पास की जगह को बेस सर्वे प्वाइंट माना गया है।
जलशक्ति मंत्रालय को सौंपेंगे रिपोर्ट
भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम मध्य समुद्र तल को आधार मानकर इन सभी बिन्दुओं का सर्वे करेगी। सर्वे रिपोर्ट अनुकूल पाए जाने पर भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी। उसके बाद वन भूमि डायवर्जन, आदिवासी कल्याण मामलात मंत्रालय, वन्यजीव सरंक्षण विभाग और पर्यावरणीय स्वीकृति से एनओसी लेकर काम शुरू किया जाएगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications