अश्लील हरकतों से परेशान महिला ने की पति की हत्या, पुलिस पूछताछ में बताई हैरान करने वाली वजह

भरतपुर, 24 मार्च। राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर पुलिस थाना इलाके में एक महिला ने अपने ही हाथों सुहाग उजाड़ लिया। महिला पति की अश्लील हरकतों से परेशान थी। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया तो पति की हत्या की वजह जानकर दंग रह गई।

Bharatpur

जानकारी के अनुसार भरतपुर के नगर पुलिस थाना इलाके निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र की शादी 12 साल पहले 28 वर्षीय दीपा कके साथ हुई थी। इनके दो बेटी हैं। जितेंद्र की कस्बे में फलों की दुकान है।

पुलिस पूछताछ में दीपा ने बताया कि पति जितेंद्र शराब पीने का आदी था। वह उसे बुरी तरह से पीटता था। इसके बाद वह शारीरिक यातनाएं देता था। कई बार उसे टोका भी, लेकिन जितेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

दीपा ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अप्राकृतिक तरीके से भी उसके साथ रिलेशन बनाता था। हत्या वाली रात भी जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। उसने सोने से पहले आत्महत्या करने का मन बनाया था, लेकिन बच्चियों के बारे में सोचकर पति का मर्डर कर दिया।

पुलिस के अनुसार 21 मार्च की रात को जितेंद्र शराब पीकर आया था। घर में आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह हैवानियत पर उतर आया और गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। वह यह सभी सहन नहीं कर पाई। पहले खुद मरने की सोची, लेकिन बच्चियों का ख्याल आया तो उसने प्लानिंग बदल दी। 21 मार्च की ही रात को दीपा ने जितेंद्र को मौत के घाट उतार दिया।

अपनी योजना के अनुसार दीपा ने जितेंद्र की सब्जी में नींद की चार गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया। जब जितेंद्र खाना खाकर सो गया तो वह रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच उठी। जितेंद्र गहरी नींद में था। दीपा घर की रसोई से ही चाकू लेकर आई। उसने पहले अपने पति का मुंह, नाक दबा कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने सिर पर चाकू से एक के बाद एक चार वार कर मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+