जेठ की लिव इन पार्टनर बनी महिला, 4 बच्चे पैदा किए फिर प्राइवेट पार्ट पर चोट मारकर कर दी हत्या
Death due to pressing private part in Barmer: राजस्थान (rajasthan news) के बाड़मेर (barmer news) में जेठ के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट दबाकर कर दी हत्या।
राजस्थान के सरहदी इलाके बाड़मेर में रिश्तों को तार-तार करने और हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने ही जेठ के साथ लिव इन पार्टनर बनकर रही थी। महिला ने जेठ का प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पूरे बाड़मेर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर शहर के पास स्थित शिवनगर की जोगियों की ढाणी निवासी 50 वर्षीय मलाराम जोगी अपने छोटे भाई की पत्नी पवनी के साथ बीते कई साल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के कुल 12 बच्चे हैं। चार बच्चे इस नाजायज रिश्ते से पैदा हुए।

बीती रात मलाराम जोगी व पवनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पवन ने जेठ मलाराम जोगी के गुप्तांग को दबाकर खींच दिया, जिससे मलाराम जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। आस-पास के लोगों ने मलाराम को बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर पवनी के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लिव इन में रह रहे पवन व मलाराम के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications