2 साल के बेटे काे 2 मंजिल से फेंक मां ने भी छलांग लगाई, देखें वायरल हो रहा LIVE वीडियो


Sikar News in Hindi, सीकर।
राजस्थान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के वार्ड 21 में स्थित डाक डाक मोरी के बाहर एक विवाहिता पारिवारिक विवाद के कारण 2 साल के बेटे के साथ छत से कूद गई, जिससे मां-बेटा दोनों घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए चूरू रैफर किया गया है।

Woman Jumps with Child from Roof Live Goes Viral in Sikar

जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी नंबर 21 निवासी दिनेश कुमार की पत्नी पुष्पा पारिवारिक कलह से परेशान थी। पुष्पा अपने 2 साल के बच्चे के साथ छत पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि सुबह परिजनों से कलह हुई थी। इसके बाद दोपहर में वह छत पर जा चढ़ी और बच्चे को साथ ले गई।

Woman Jumps with Child from Roof Live Goes Viral in Sikar

इसके बाद पहले तो पुष्पा ने 2 साल के मासूम को छत से फेंक दिया और इसके कुछ देर बाद वह खुद भी कूद गई। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का मोबाइल में वीडियो बना लिया, ​जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। गंभीर रूप से घायलावस्था अवस्था में पुष्पा में उसके बच्चे को चूरू के डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+