चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर बनाया महिला के निजी पलों का वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल
घटना राजस्थान के बीकानेर की है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जिम ट्रेनर ने चेंजिंग रूम में कैमरा लगा रखा, जिसमें कपड़े बदलते वक्त उसका वीडियो रिकॉर्ड हो गया।
जयपुर। जिम के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर लड़कियों के वीडियो बनाने वाले जिम ट्रेनर और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। मामले का खुलासा एक 34 वर्षीय महिला ने किया जो जिम में फिटनेस के लिए जाती थी।

घटना राजस्थान के बीकानेर की है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जिम ट्रेनर ने चेंजिंग रूम में कैमरा लगा रखा, जिसमें कपड़े बदलते वक्त उसका वीडियो रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद ट्रेनर और मैनेजर ने वीडियो दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी से इस बारे में कहा तो वे वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने करीब तीन महीने पहले जिम ज्वाइन किया था। एक सप्ताह पहले दोनों ने महिला को फोन करना शुरू कर दिया और अकेले मिलने के लिए बुलाने लगे। उन्होंने उसे वीडियो सार्वजनिक करने की भी धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिम के मैनेजर और दो ट्रेनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications