Rajasthan School Vacation: राजस्थान में छात्रों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी? नोट कर लो अवकाश की तिथि
Rajasthan School Vacation: राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे होते ही स्कूली बच्चों को शीतकालीन अवकाश का इंतजार होने लगा है। उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में तो शीतकालीन अवकाश की डेट घोषित हो चुकी हैं, मगर अभी राजस्थान में शीतकालीन अकवाश की कोई डेट की घोषणा नहीं हुई है। शीतकालीन अवकाश की सुर्खियों के बीच यह भी जानिए कि आखिर ग्रीष्मकालीन अवकाश कब से होंगे?
दअरसल, राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित होते रहे हैं, मगर साल 2024 की सर्दियों में 21 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश को लेकर असमंजय बना हुआ है। अभी तय नहीं कि 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित होंगे या नहीं? क्योंकि पिछले दिनों राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि था कि जरूरी नहीं कि शीतकालीन 25 दिसंबर से ही करें। सर्दी के तेवरों को देखते विंटर वेकेशन का फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Winter Vacation Rajasthan: राजस्थान में कब शुरू होगा शीतकालीन अवकाश, 25 दिसम्बर पर क्या बोले शिक्षामंत्री?

राजस्थान में कॉलेज विद्यार्थियों का शीतकालीन अवकाश घोषित
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने भले ही स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की तिथि घोषित नहीं की हो, मगर कॉलेजों में शीतकालीन घोषित हो गए हैं। राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने पूर्व में ही राजकीय व निजी कॉलेजों में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। कॉलेजों में सात दिन तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
राजस्थान में ग्रीष्मकालीन अवकाश कब होंगे?
राजस्थान शिविरा पंचांग 2024-2025 के अनुसार चालू शिक्षा सत्र में तीन तरह के लंबे अवकाश हैं। 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश, 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश और 17 मई 2025 से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मावकाश घोषित हैं। 1 जुलाई 2025 से नए शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत होगी।
राजस्थान शिक्षा ने टाल दीं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से ही हो सकते हैं, मगर शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि आगे खिसका दी है। शिक्षा विभाग ने पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कलैण्डर जारी किया गया था, जिसमें 27 दिसंबर तक र्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवानी थी। लेकिन बाद में राजस्थान के कई शिक्षक संघों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा किए जाने का जमकर विरोध किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग बैकफुट पर आया और संशोधित परीक्षा कलैण्डर जारी किया गया। इसमें अब 24 दिसम्बर के बाद कोई अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय और मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों में मिलेगा मासिक धर्म अवकाश,जानिए कहां पहली बार शुरू हुई पहल












Click it and Unblock the Notifications