पत्नी बार-बार कर रही थी पीहर जाने की जिद, पति ने लाठी-डंडों से पीटकर ले ली जान
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के दरा का नयागांव में पत्नी की बार-बार पीहर जाने की जिद ने उसकी जान ले ली। पति उसके पीहर जाने की बात से नाराज हुआ और उससे इस कदर मारपीट की कि पत्नी की मौत ही हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दबलाना थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेह सिंह जांच अधिकारी दबलाना ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि नंदकिशोर काम से अपने घर लौटा तो उसकी पत्नी शर्मा बाई अपने पीहर जाने की जिद करने लगी।
उसने पहले तो पत्नी से समझाइश की, मगर फिर वह नहीं मानी तो उसने पत्नी के साथ मारपीट कर डाली। उसने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications