Bharatpur : शराब पीने से टोका तो पति ने पत्थर से सिर पर वार कर ली पत्नी की जान
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और फिर घर से भाग गया। आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया। मृतका के बेटे आकाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मामला भरतपुर जिले के अटलबंद थाना इलाके में स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी का है। यहां विजय जाटव शराब पीने का आदी था। शराब पीने का विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी गीता की हत्या कर दी थी। दरअसल, विजय सिंह रोजाना शराब पीता था। जिसको लेकर उसकी पत्नी गीता उसका विरोध करती थी। आए दिन इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार देर रात को जब शराब पीकर विजय अपने घर पहुंचा तो पत्नी गीता ने उसके साथ शराब नहीं पीने को लेकर झगड़ा किया।
तभी शराब के नशे में धुत विजय ने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया कि अटलबंद थाना इलाके की इंदिरा नगर कॉलोनी में विजय सिंह को पत्नी की हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications