राजस्थान में महिला ने मामूली विवाद पर काटा पति का गुप्तांग, पत्नी को फ़ोन पर बात करने से करता था मना

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, यह संभव नहीं है कि रिश्ते में कभी नोंक-झोंक न हो। लड़ाई किस रिश्ते में नहीं होती है? किसी भी रिश्ते में झगड़े होना आम बात है। लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ने लगे तो परेशानियां शुरू होने लगती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्थान के बाड़मेर ज़िले से जिसमे एक पत्नी ने अपने पति का गुस्से में गुप्तांग ही काट डाला। बात बस इतनी सी थी की रात के समय पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी।

Wife cut off husband genitals in Rajasthan

सोते समय काटा प्राइवेट पार्ट
दरअसल यह घटना लगभग डेढ़ महीने पहले राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई थी और अब डेढ़ महीने बाद पति ने अपनी पत्नी पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पति का आरोप है कि रात में सोते समय पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काटा दिया। दोनों के बीच झगड़ा इस बात पर हुआ था कि रात के समय पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद वो सो गया, पत्नी ने नींद का फायदा उठाते हुए ब्लेड से सोते समय उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। नींद खुलने पर पति जब जोर से चिल्लाया तो परिवार के अन्य सदस्य उठे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि गुस्से में पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। यह घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर गांव की है। जानकारी के मुताबिक भलीसर निवासी युवक की शादी 6 माह पहले ही हुई थी। तभी से पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

Wife cut off husband genitals in Rajasthan

पत्नी ने भी किया है पति पर मुकदमा
वही पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह जैतावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। पत्नी ने एक मामला महिला थाने में पति के खिलाफ दर्ज करवाया है। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जाँच महिला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने कार्यलय में पेश होकर बताया कि उसकी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था जिसका वह इलाज करा रहा था। पुलिस के अनुसार पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई गई है चूंकि यह मामला डेढ़ महीने पुराना है और इलाज करवाने के बाद पीड़ित सामने आया है ऐसे में मेडिकल जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+