Rajasthan : जालोर में 35 घंटे तक पेड़ से क्यों लटका रहा साधु रविनाथ का शव? भाजपा MLA पर FIR
राजस्थान : जालोर में 35 घंटे तक पेड़ से क्यों लटका रहा साधु रविनाथ का शव? भाजपा MLA पर FIR
जालोर, 6 अगस्त। राजस्थान के जालोर में साधु रविनाथ सुसाइड केस में 35 घंटे बाद शव पेड़ से नीचे उतार लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जसवंतपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। भाजपा विधायक पूराराम चौधरी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और सुसाइड केस की जांच सीआईडी से करवाए जाने के आश्वासन के बाद आश्रम समर्थक साधु का शव पेड़ से नीचे उतारने और अंतिम संस्कार को राजी हुए।

आरोप है कि जालोर में राजपुरा रोड पर आश्रम के आगे भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी की जमीन है। गुरुवार को उसी जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए गए विधायक आए और बुलडोजर से खाई खुदवा रहे थे। तब साधु रविनाथ ने आश्रम के लिए रास्ता मांगा, लेकिन कथित तौर पर विधायक चौधरी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद खुदाई वाली जगह पर ही रविनाथ ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
मीडिया से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथसिंह ने बताया कि साधु रविनाथ का एक सुसाइड नोट मिला जिसमें बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी सहित कुछ लोगों का नाम लिखे थे। पुलिस ने विधायक सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साधु को फांसी के फंदे पर लटका देख गुस्साए समर्थकों ने अंतिम संस्कार करने से पहले इस सुसाइड नोट के खुलासे और घटना की सीबीआई सीआईडी जांच कराने की मांग की। हालांकि पुलिस ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए सुसाइड नोट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। समर्थकों की मांग थी कि उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन के बाद ही शव पेड़ से नीचे उतारने दिया जाएगा। ऐसे में शव पेड़ पर 35 घंटे तक लटका रहा। विधायक चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद साधु के शव को पेड़ से नीचे उतारने की सहमति बनी।
इस मामले में BJP विधायक पूराराम चौधरी का कहना है कि आत्महत्या के मामले की जांच होनी चाहिए। पुलिस जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का लग रहा है। साधु के साथ न्याय होना चाहिए। 2 दिन तक खुद साधु ने राजी खुशी खेत की नपती करवाई थी। उनके कहने से ही हमने अपनी जमीन में से आश्रम के रास्ते के लिए जगह छोड़ी थी। कोई विवाद नहीं था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications