Jaipur: राजस्थान को किसकी लगी नजर, आज फिर जयपुर एयरपोर्ट को लेकर आया यह ई-मेल , मच गया हड़कंप

Rajasthan News: क्या राजस्थान को आंतकवादियों की नजर लग गई है ? बस एक यहीं सवाल इन दिनों प्रदेशभर में आमजन के मन में उठ रहा है। कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला तो आज फिर जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

दरअसल आज सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

सीआईएसएफ को जैसे ही ई-मेल मिला तो सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बॉम्ब स्क्वायड सहित तमाम टीमें एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़ी। पूरे एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया।

whose-evil-eye-is-on-rajasthan-today-again-this-email-came-about-jaipur-airport-created-a-stir

जयपुर एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर यात्रियों के बैठने की जगह और टिकट काउंटर तक को खंगाला गया। यहां तक की रनवे के आस पास वाले इलाकों की भी जांच पड़ताल की गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर अचानक पुलिस और सीआईएसएफ के साथ सुरक्षा एजेंसियों की आवाजाही को देखकर यात्री भी दहशत में आ गए, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।

इधर दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है। सम्भावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही धमकी भरा ई-मेल देश के दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया है। ई-मेल को भेजने वाला अजीत है। उसने ई-मेल लिखा है कि "बूम बूम, बैंग बैंग" इस मैसेज के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया और पैसेंजर्स को सेफ जोन में शिफ्ट किया गया है।

आपकों बता दे कि इससे पहले भी मंगलवार की शाम को प्रदेश के कई बड़े रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

जिसमें जयपुर, बूंदी, अलवर सहित कई जिलों के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी इस धमकी की शुरुआत पंजाब और पाकिस्तान सीमा से सटे हनुमानगढ़ जिले से हुई थी।

जहां हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित राज्य के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस तरह की धमकी के पीछे किनका हाथ है पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+