SDM सुरेश कुमार बन गए 'पुष्पा', बोले-'मैं झुकेगा नहीं जनता का काम रुकेगा नहीं', देखें Viral Video

पाली, 05 फरवरी। इन दिनों साउथ इंडिया की फिल्म 'पुष्पा' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पुष्पा यानी अभिनेता अल्लू अर्जुन का फेमस डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' पर तमाम लोग अपने अंदाज में वीडियो शेयर कर रहे हैं।

Recommended Video

    SDM सुरेश कुमार बन गए 'पुष्पा', बोले-'मैं झुकेगा नहीं जनता का काम रुकेगा नहीं'
    एसडीएम पर पुष्पा की खुमारी

    एसडीएम पर पुष्पा की खुमारी

    फिल्म पुष्पा की खुमारी राजस्थान के आरएएस अधिकारी सुरेश केएम पर भी चढ़ी नजर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सुरेश केएम इन दिनों राजस्थान के पाली जिले की रोहट तहसील में एडीएम पद पर कार्यरत हैं।

     सिणगारी ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

    सिणगारी ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

    दरअसल, रोहट एसडीएम सुरेश कुमार मेघवाल पाली जिले के सिणगारी ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में ग्राम सेवक, पटवारी व सरपंच के नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

    पुष्पा का डायलॉग बोलकर सुनाया

    पुष्पा का डायलॉग बोलकर सुनाया

    इस पर उपखंड अधिकारी सुरेश केएम नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर वह जनता के बीच काम नहीं कर सकते हैं तो घर जा सकते हैं। फिल्म पुष्पा का डायलॉग बोलकर समझाया भी। वे बोले कि 'मैं झुकेगा नहीं जनता का काम रुकेगा नहीं'।

    एसडीएम सुरेश कुमार की जीवनी

    एसडीएम सुरेश कुमार की जीवनी

    बता दें कि रोहट उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार साल 2017 बैच आरएएस हैं। 29 अप्रैल 1981 को सुरेश कुमार का जन्म जोधपुर जिले में हुआ। इन्होंने बीटेक की डिग्री प्राप्त कर रखी है। ये नागौर रेयाबाड़ी में रायसिंह, जायल, सिरोही व नगर भरतपुर में भी एसडीएम रह चुके हैं। आरएएस से पहले इनका आरपीएस में भी चयन हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+