Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahima Kumari: कौन हैं महिमा कुमारी, जो सबसे ज्‍यादा वोटों से जीतीं, इनका महाराणा प्रताप से क्‍या संबंध?

Mahima kumari Mewar MP Rajsamand Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों में से सबसे बड़ी का रिकॉर्ड महिमा कुमारी मेवाड़ के नाम दर्ज हुआ है। भाजपा की महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद बनी हैं।

राजस्‍थान में महिमा कुमारी ने जहां सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह को सबसे छोटी जीत मिली। राव राजेंद्र सिंह ने 1600 वोटों के अंतर से कांग्रेस के अनिल चौपड़ा को हराया।

Mahima Kumari MP Rajsamand

राजसमंद लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम

आम चुनाव 2024 में राजसमंद संसदीय क्षेत्र से भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ ने कुल 781203 और कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 388980 मिले। महिमा कुमारी की जीत का अंतर 392223 रहा, जो पूरे राजस्‍थान में सबसे ज्‍यादा है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट से भाजपा की दीया कुमारी ने साढ़े 5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। दीया कुमारी विद्याधरनगर सीट से विधायक बनकर राजस्‍थान की डिप्‍टी सीएम बन गईं।

Mahima Kumari Mewar with husband

महिमा कुमारी मेवाड़ की जीवनी

  • महिमा कुमारी मेवाड़ के पूर्व राजघराने से ताल्‍लुक रखती हैं।
  • महिमा कुमारी के पति कुंवर विश्‍वराज सिंह मेवाड़ राजसमंद जिले के नाथद्वारा से भाजपा विधायक पत्‍नी हैं।
  • पूर्व राजपरिवार की सदस्‍य महिमा कुमारी राजनीति से ज्‍यादा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
  • कंवरानी महिमा कुमारी मूलरूप से पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राज परिवार से हैं।

महाराणा प्रताप के वशंज

  • महिमा कुमारी का महाराणा प्रताप से संबंध ये है कि इनके ससुराल के लोग महाराणा प्रताप के वंशज हैं।
  • महिमा कुमारी के मामा मध्‍य प्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। ममेरे भाई विधायक हैं जबकि चाची टिहरी गढ़वाल से सांसद हैं।
Mahima Kumari MP Rajsamand

नवनिर्वाचित सांसद महिमा कुमारी का इंटरव्‍यू

राजसमंद की नवनिर्वाचित सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने जीत के बाद कहा कि 'मेरे लिए कोई भी काम छोटा बढ़ा नहीं है, जो भी जरूरी काम है उसे पूरा करूंगी। प्रचार के दौरान जहां-जहां गई हूं वहां की जनता ने खूब प्यार और समर्थन दिया है। संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मेड़ता और डेगाना में पानी की समस्या है। कई जगह ट्रेन की सुविधा भी नहीं है। सभी विधायकों के साथ बैठकर जो भी परेशानी उस पर चर्चा कर उसका निवारण किया जाएगा। राजसमंद संसदीय क्षेत्र की जनता की आवाज दिल्ली तक जाएगी। हमारा परिवार 1400 वर्षो से जुड़ा हुआ है। मेड़ता में हमारी मीरा मां है। जहां जो काम की भी जरूरत है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+