कौन हैं IPS राहुल प्रकाश, जिनसे कांप रहे साइबर अपराधी, लिखा-'हथौड़ा रुकना नहीं चाहिए'
IPS Rahul Prakash IG Bharatpur: राजस्थान पुलिस इन दिनों साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाश IPS राहुल प्रकाश के नाम से खौफजदा हैं, क्योंकि राजस्थान पुलिस ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है, जिसे भरतपुर रेंज आईजी आईपीएस राहुल प्रकाश ही लीड कर रहे हैं।
दरअसल, राजस्थान के भरतपुर और अलवर जिलों में हरियाणा से लगता मेवात साइबकर क्राइम के लिए बदनाम होता जा रहा है। वारदातों का आलम यह है कि देश में साइबर क्राइम के लिए बदनाम झारखण्ड का जामताड़ा को मेवात पीछे छोड़ रहा है।

साइबर क्राइम करने वालों के खिलाफ भरतपुर रेंज के मेवात इलाके में पुलिस तगड़ा एक्शन ले रही है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। आधी रात को रेड मारी जा रही है। अपराधियों की अवैध संपत्ति मिट्टी में मिलाई जा रही है।
आईपीएस राहुल प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। साइबर ठगों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर लगातार अपडेट करते रहते हैं। आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स पर लिखा 'कहते हैं, सौ सुनार की एक लुहार की। मेरे पुलिस टीम के साथियों, आप के लगातार और ईमानदार प्रयासों से ही ये संभव हो पाया है। हथौड़ा रुकना नहीं चाहिए।'
IPS राहुल प्रकाश ने 'हथौड़ा रुकना नहीं चाहिए' वाली तब की थी जब सामने आया कि मेवात इलाके में साइबर अपराधियों के बीच राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन एंटी वायरल का खौफ इस कदर देखा जा रहा कि अवैध संपत्ति का नोटिस मिलते ही अपने आप अवैध निर्माण हटा रहे हैं।
आईपीएस राहुल प्रकाश का जीवन परिचय
-राहुल प्रकाश राजस्थान कैडर में साल 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
-आईपीएस राहुल प्रकाश का जन्म 21 मार्च 1978 को बिहार के अरवल में हुआ।
-आईपीएस राहुल प्रकाश के पास M.Phil. की डिग्री है।
-राहुल प्रकाश वर्तमान में भरतपुर आईजी पोस्ट पद पर तैनात हैं।
-राहुल प्रकाश पाली, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, धौलपुर के एसपी भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications