कौन है ये प्रिया बाजिया, जिसने नौ दिन में बदल लिया दूल्हा

सीकर। तस्वीर में दिख रही महिला को चाहे प्रिया बाजिया कहो या गुरप्रीत कौर। यह वो दुल्हन है, जिसने महज नौ दिन में दूल्हा बदल लिया। सप्ताहभर बाद ही नया दूल्हा ढूंढना इसकी मजबूरी नहीं बल्कि चालाकी है। दरअसल, यह एक लुटेरी दुल्हन है। दलाल और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रही है। हाल ही इसका शिकार राजस्थान के सीकर जिले में दांतारामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ इलाके के दो युवक हुए हैं।

प्रेमचंद ने दर्ज करवाया मामला

प्रेमचंद ने दर्ज करवाया मामला

मीडिया से बातचीत में सीकर शहर कोतवाली एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के मंगलदास की ढाणी गाडोदा निवासी प्रेमचंद ने दर्ज करवाया था कि मनोज उर्फ पप्पू ने 22 जनवरी को एक लड़की से उसकी कोर्ट मैरिज करवाई थी। कोर्ट मैरिज करने वाली लड़की का नाम प्रिया बाजिया बताया गया। उसके साथ की एक महिला को उसकी मां बताया गया था, जिसका नाम अंजलि था।

 प्रिया बाजिया निकली महाराष्ट्र की

प्रिया बाजिया निकली महाराष्ट्र की

15 मार्च को प्रिया घर से रुपए व गहने लेकर फरार हो गई। इस पर प्रेमचंद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो पता चला कि ओमप्रकाश शादी करवाने वाला दलाल है। जिस महिला को उसकी पत्नी अंजलि बताया गया था, वो कंवलजीत कौर निकली और दुल्हन प्रिया बाजिया की पहचान भी फर्जी थी। वो म​हाराष्ट्र के शाहिदपुरा की रहने वाली गुरप्रीत कौर है।

दूधवा के सिकंदर गोस्वामी को भी ठगा

दूधवा के सिकंदर गोस्वामी को भी ठगा

प्रेमचंद के केस की जांच के दौरान सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके के गांव दूधवा का सिकंदर गोस्वामी भी सामने आया। वह भी नौ दिन पहले इसी गिरोह का शिकार हो चुका है। पुलिस के अनुसार मां-बेटी की यह जोड़ी लुटेरी दुल्हन का गिरोह चला रही है। दलाल के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अंजली उर्फ कंवलजीत कौर ओमप्रकाश के साथ पिपराली मोड़ पर एक मकान में रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+