Rajasthan: आज कहां होगी बारिश, भारी बारिश से कब मिलेगी निजात, आईएमडी का ताजा अलर्ट क्या ?
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। मौसम विभाग का जयपुर केंद्र लगातार बारिश का अलर्ट जारी आमजन की चिंता बढ़ा रहा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है।
मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि आने वाले दिनों में मानसून सुस्त पड़ सकता है। भारी बारिश का दौर जल्द खत्म हो सकता है।
राजस्थान के कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश के बाद आज फिर से मौसम विभाग ने तीन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर, अलवर, दौसा, जैसलमेर, धौलपुर, करौली समेत आसापास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपकों बता दे पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है। अलवर, भिवाड़ी, बहरोड़ के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। भिवाड़ी में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, दौसा, बाड़मेर, जालोर, सिरोही के कई इलाकों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने राहत की उम्मीद जताते हुए सम्भावना जताई है कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। अगले 48 घंटे भरतपुर, जयपुर और उदयपुर जिले के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। भरतपुर, कोटा और उदयपुर में 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। साथ ही इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर के कुछ इलाकों में 29 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त से 3 सितंबर में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभवना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications