सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर कहां भागे हत्यारे? शूटर्स को ड्रॉप करने वाले कार ड्राइवर ने बताई पूरी घटना
Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या में शामिल दोनों शूटरों को कार से छोड़ने वाले ड्राइवर ने किया है। उन्होंने शूटरों की पूरी प्लानिंग के बारे में बताया है। सुजानगढ़ में दो शूटरों को कार से छोड़ने वाले ड्राइवर योगेश शर्मा ने कहा कि मुझे मेरे साथ रहने वाले लड़के का फोन आया कि दो लोगों को सुजानगढ़ छोड़ना है।
उन्होंने कहा कि मैं सहमत हो गया। रास्ते में उन्होंने मुझसे हिसार छोड़ने के लिए कहा। मैंने मना कर दिया और उन्हें सुजानगढ़ छोड़ दिया। सुजानगढ़ बस स्टैंड से वे एक निजी बस में चढ़ गए। वे मुझसे बिल्कुल सामान्य तरीके से बात कर रहे थे। अगली सुबह जब मैंने न्यूज में हत्या का वीडियो देखा तो पता चला कि ये वही आदमी थे जिन्हें मैंने रात में सुजानगढ़ छोड़ा था।

ड्राइवर ने बताया कि मंगलवार रात को मैं हॉस्पीटल गया था। मेरे साथ ही एक लड़का रहता है, उसे इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं था। वह अपने शॉप से पेट्रोल पंप की तरफ से आ रहा था उसके पास कॉल आई कि दो लोगों को सुजानगढ़ छोड़ना है। मैंने कहा ठीक है छोड़ दूंगा। फिर मैं वाइफ को हॉस्पीटल से घर ड्रॉप करके वहां गये।
हम उनको लेकर सुजानगढ़ की ओर रवाना हो गए। उन्होंने मुझे पेट्रोल पंप पर 1500 रुपये दिए, मैंने तेल भरवाकर वहां से रवाना हो गए। रास्ते में वे कभी कहते थे कि चुरु छोड़ दो, सालासार छोड़ दो, हिसार छोड़ दो तो मैंने कहा भैया आपको जाना कहां है। पहले ये बता दो। उसने कहा कि मुझे हिसार छोड़ दो। तो मैंने कहा हिसार के तो ज्यादा पैसे लगते हैं, उसने कहा मुझे 15-20 हजार लग जाए, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे हिसार छोड़ दो।
Recommended Video
हमने उसे सुजानगढ़ छोड़ दिया। सुजानगढ़ बस स्टैंड से वे एक निजी बस में चढ़ गए। जब मैंने न्यूज में हत्या का वीडियो देखा तो पता चला कि ये वही आदमी थे जिन्हें मैंने रात में सुजानगढ़ छोड़ा था। फिर मैंने पुलिस में जाकर सारी बात बताई थी।












Click it and Unblock the Notifications