युवक ने बीच सड़क लड़की को देख किये भद्दे इशारे, लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक मनचला युवक एक लड़की को बीच सड़क पर अकेले पाकर भद्दी हरकतें करने लगा। जिसके बाद अपने साहस का परिचय देते हुए लड़की ने मनचले को बीच सड़क ही घेर कर उसकी क्लास लगा दी।

जब युवक ने भद्दे इशारे कर पैंट कि जिप खोली, युवती ने सिखाया अच्छा सबक

आम तौर पर जब कोई मनचला लड़का लड़की को छेड़ता है तो लड़की आंखें नीचे कर वहां निकल जाती है उसे लगता है कि उसकी भलाई उसी में है। पर उसकी इसी गलती के कारण लड़कों का हौसला बढ़ने लगता है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी लड़कियां भी हमारे समाज में हैं जो अपनी इज्जत की रक्षा करने में सक्षम हैं।

हालिया घटना जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र का है। जहा, एक मनचले युवक ने युवती को युवती को अकेले देख भद्दी हरकतें करने लगा। उसे शायद यही लगा होगा की यह हमेशा की तरह आंखे झुका कर जाने वालों में से होगी। पर, ऐसा कुछ नहीं हुआ उल्टा गुस्साई युवती ने अकेले ही लड़के को सबक सिखाने का ठान लिया।

मुरलीपुरा के परमहंस कॉलोनी निवासी युवती की स्कूटी रुकी हुई थी, तभी दूसरी दिशा से आते हुए बाइक सवार युवक उसके पास रुका। युवक अश्लील फब्तियां कसते हुए भद्दे इशारे करने लगा। युवती ने आव देखा न ताव और उसने हिम्मत जुटा कर अपनी स्कूटी पर बैठे-बैठे ही बाईक सवार पर झपट पड़ी।

उसकी स्कूटी गिर गई, लेकिन युवती ने युवक को बाइक से खींचकर गिरा दिया। भिड़ने के दौरान बाइक सवार को उसने बाहों पर काटा भी। हालांकि शर्मनाक यह रहा कि कोई राहगीर मदद के लिए नहीं आया और हक्का-बक्का युवक खुद को छुड़ाकर अपनी बाइक छोड़ मौके से भाग निकला। इस दौरान आस-पास के लोग आ गए और उनकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा वाकया नजदीक लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। कैमरा बता रहा है कि युवक ने किस तरह से अशलील हरकतों की शुरूआत की और अंत में युवती ने कैसे उस पर टूट पड़ी। युवक कैसे अपनी जान छुड़ाकर भागा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+