राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा का क्या होगा हाल, क्या आगे भी मिलेगी दवा ?
Rajasthan News: राजस्थान में जब से भजनलाल सरकार सत्ता में आई है तब से ही हर गरीब के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि क्या निशुल्क दवा योजना जारी रहेगी या फिर सरकार इसे बंद कर देगी।
आज विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बड़ा बयान देते हुए यह तो स्पष्ट किया कि प्रदेशावासियों को निशुल्क दवा मिलेगी मिलेगी लेकिन इसमें कुछ आवश्यक बदलाव किए जाएंगे ताकि इसे और बेहतर किया जा सके।
विपक्ष के सदन में उठाए सवाल पर चिकित्सा मंत्री खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि योजना को और बेहतर करके जारी रखेंगे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की निशुल्क दवा योजना को प्रदेश की भजन लाल सरकार जारी रखेगी।

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद करने को लेकर लगातार चल रही विपक्ष के आरोपी के बीच अब गहलोत सरकार के समय लागू की गई निशुल्क दवा योजना को लेकर भजन लाल सरकार ने स्थिति साफ कर दी है।
भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की निशुल्क दवा योजना को न केवल जारी रखेगी, बल्कि इससे और बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
16 वीं विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए चिकित्सा मंत्री ने इस बात को स्वीकारा की निशुल्क दवा योजना जारी रहेगी और हमारी सरकार इसे ओर बेहतर करेगी।
दरअसल विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान विधायक घनश्याम मेहर ने जिला करौली में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण को लेकर प्रश्न किया कि जिला करौली में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना के अन्तर्गत विगत पांच वर्षों में कितनी राशि आवंटित की गई ? संख्यात्मक विवरण सदन की मेज पर रखें।
इसके साथ दूसरा सवाल किया कि इस योजना के अन्तर्गत आवंटित राशि में से कितनी राशि माह मार्च, 2024 तक व्यय की जा चुकी है तथा कितनी शेष है ? वर्षवार, और विधान सभा क्षेत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन की मेज पर रखें।
इसके जवाब में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले तीन-चार महीने की सूचना आपको दे दी जायेगी।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली खड़े हुए और सवाल किया कि क्या सरकार इस योजना को जारी रखना चाहती है या नहीं ? इस पर चिकित्सा मंत्री ने जवाब देते कहा कि बिल्कुल निशुल्क दवा योजना को सरकार जारी रखेगी और बेहतर भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications