Rajasthan: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जयराम रमेश को दिया करारा जवाब, जानिए ओर क्या बोले अर्जुन ?
Rajasthan News: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान से लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिल्ली में आप पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी के बंगले को लेकर जोरदार जुबानी पलटवार किया।
इस दौरान मंत्री मेघवाल ने मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि संघ का एक बड़ा उद्देश्य राष्ट्रवाद बढ़ाने के लिए कार्य का रहता है।
सुषमा स्वराज ने भी लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था संघ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए संघ काम करता है। इसमें कोई दिक्कत नहीं और हम सब उनसे जुड़े हुए हैं।

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीतिक अपने वोट बैंक के लिए करती है मगर भारतीय जनता पार्टी भारत प्रथम नेशन फर्स्ट इस कल्पना पर हम काम करते है और चलते हैं।
हरियाणा चुनाव में भाजपा पार्टी को जीत को लेकर कानून मंत्री ने कहा की कांग्रेस के जयराम रमेश के बयान को मैं बहुत खतरनाक मानता हूं । हरियाणा के परिणाम हमें या मुझे मंजूर नहीं है यह तो बहुत खतरनाक स्टेटमेंट था उनका उन्होंने इलेक्शन कमीशन को भी गलत माना तो मैं मानता हूं कि उनके यह बयान सही नहीं था ।
ऐसे स्टेटमेंट उनकों देना नहीं चाहिए था और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इलेक्शन कमीशन को चिट्ठी भी लिखी है इस बयान की जांच की जाए।
वही मंत्री मेघवाल ने दिल्ली सीएम आतिशी के बंगले के खाली करने के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगला पीडब्ल्यूडी विभाग ने खाली करवाया है। जब पहले से विधायक, मंत्री है और उनको बंगला मिला हुआ है फिर दो दो केसे मिलेंगे।
यह सब नौटंकी है इससे कुछ नहीं होगा। दिल्ली की जनता अब सबकुछ समझ गई है। आम आदमी पार्टी के पास अब कुछ नहीं है वह सब नौटंकी करती है बस।












Click it and Unblock the Notifications