Leopard Video Jaipur: जयपुर के हेरिटेज होटल में घुसा तेंदुआ, भाग छूटे पर्यटक
Leopard in Hotel Jaipur: राजस्थान के जयपुर स्थित हेरिटेज होटल कानोता कैसल में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ होटल के कमरों तक पहुंच गया।
दो घंटे तक तेंदुआ होटल के कमरों में घूमता रहा। यह देख पर्यटक होटल के कमरे छोड़ भाग छूटे। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया।

होटल के कमरे में तेंदुआ ने सारा सामान बिखेर दिया। होटल के कर्मचारियों ने खिड़की से उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया से बातचीत में वन विभाग के बस्सी रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि सुबह करीब दस बजे तेंदुआ जंगल क्षेत्र से होटल के कमरे तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को सुरक्षित पकड़कर जयपुर चिड़ियाघर में छोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications