तस्वीरें: धार्मिक मेले में अश्लील डांस, लोगों में नाराजगी
पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है, जहां प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेले का आयोजन किया जाता है।
भरतपुर (राजस्थान)। राजस्थान में एक धार्मिक मेले के दौरान डांस कार्यक्रम में अश्लीलता परोसने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेले में नाट्य मंचन का आयोजन किया जाना था लेकिन इस कार्यक्रम में एक महिला के डांस का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जमकर अश्लीलता परोसी गई। धार्मिक मेले में जिस तरह के डांस का प्रदर्शन हुआ उसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

भोजन थाली परिक्रमा मेले का आयोजन
पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है, जहां प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इस मेले का आयोजन 22 अगस्त से 28 अगस्त के बीच किया गया। इस मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

डांस कार्यक्रम में अश्लीलता
मेले में इस बार नाट्य मंचन का आयोजन किया जाना था लेकिन इसकी जगह एक महिला के डांस का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला ने जिस तरह का डांस प्रस्तुत किया उसको लेकर विवाद होने लगा है।

नाट्य मंचन की जगह डांस कार्यक्रम
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले में डांस कार्यक्रम के दौरान अश्लीलता परोसी गई है। इसको लेकर कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि महिला हाथ में मटका लेकर डांस कार्यक्रम शुरू करती हैं लेकिन धीरे-धीरे अश्लीलता नजर आने लगती है।

स्थानीय लोग आयोजकों से नाराज
होता ये है कि डांस के दौरान महिला अपने हाथ में लिए मटके का पानी अपने ऊपर डालती है। इस दौरान परोसी गई नग्नता से लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे बी शामिल थे लेकिन आयोजकों ने डांस कार्यक्रम जारी रखा।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
फिलहाल मेला आयोजकों के खिलाफ इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि मेले में आयोजकों ने जिस तरह का कार्यक्रम रखा इससे स्थानीय लोग गुस्से में हैं। उनका यही कहना है कि आयोजकों को कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान में रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications